Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: शिक्षा विभाग के संविदा आधारित कर्मचारियों ने दिया धरना,वेतन नहीं बढ़ाने पर जायेंगे हड़ताल पर

Jamshedpur. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर संविदा आधारित कर्मचारियों ने धरना दिया. इस दौरान सभी कर्मियों ने राज्य सरकार से चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की. इस दौरान सभी ने वेतन वृद्धि, कंज्यूमर प्राइज इंडैक्स के आधार पर महंगाई भत्ता, सामूहिक चिकित्सा व ग्रुप बीमा का लाभ देने के साथ ही सरकारी कर्मी में समायोजन की मांग की. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव शरण ने कहा कि विभाग में अधिकांश कार्य संविदा आधारित कर्मचारियों से लिया जाता है. सभी ने कम से कम 20 प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी की मांग की. साथ ही महंगाई भत्ता में भी बढ़ोतरी की मांग की गयी है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष लेदम मुर्मू ने भी सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की, ताकि सुचारु रूप से विभागीय कामकाज हो सके. इस दौरान सभी कस्तूरबा की टीचर, सभी बीपीओ, सभी अकाउंटेंट, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के साथ ही काफी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित थे.

Exit mobile version