Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: कन्वाइ चालक धरना पर, बोनस को लेकर आज करेंगे डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Jamshedpur. कन्वाइ चालक मंगलवार को डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. बोनस नहीं मिलने के खिलाफ कन्वाइ चालकों ने मंगलवार को 12 बजे प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. सोमवार को कन्वाई बुकिंग यार्ड के समीप चल रहे धरना स्थल पर चालकों की बैठक ज्ञान सागर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. अपने संबोधन में ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि एक मार्च से चालक बीमा, न्यूनतम मजदूरी, बोनस आदि की मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. अब तक चालकों को बोनस या एक्सग्रेशिया की राशि नहीं मिली है. जबकि शहर की सभी कंपनियों के कर्मचारियों को बोनस भुगतान कर दिया गया है. बैठक में वीरेंद्र पाठक, जयप्रकाश सिंह, अंगद ओझा, बलदेव सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद सलीम, त्रिलोचन सिंह, भगवान सिंह, संतोष कुमार, त्रिलोकी चौधरी, जसपाल सिंह, विनोद कुमार सिंह, ज्ञान सागर प्रसाद सहित अन्य चालक उपस्थित थे.

Exit mobile version