Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्याएं, जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा

Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इन पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. फरियादियों ने वृद्धा पेंशन भुगतान में विलंब, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन के संबंध में, नशामुक्ति अभियान चलाने, भुगतान नहीं होने के संबंध में, सोसाइटी द्वारा अनैतिक कार्य, शराब दुकान बंद करने के संबंध में, घरेलू विवाद, नाली निर्माण में गड़बड़ी के संबंध में, निजी विद्यालय संबंधी शिकायत समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त दिया गया. इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड के साथ-साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें.

Exit mobile version