Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News धातकीडीह मुखी समाज ने मनाया नुआखाई जुहार भेंट कार्यक्रम, गीत-संगीत पर थिरके लोग

Jamshedpur. धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित झंडा मैदान में शनिवार को श्री संकट मोचन मां समलेश्वरी समिति के बैनर तले नुआखाई जुहार भेंट सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने कुलदेवी मां समलेश्वरी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पश्चिम ओडिशा से आये कलाकारों ने मां समलेश्वरी की आराधना मां गो मोर समलाई, मां- मां गो मोर इष्ट देवी आदि भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा समेत स्थानीय कलाकारों ने भी मंच को साझा किया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक संबलपुरी गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों के मन को मोह लिया. दर्शक भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर थिरकते नजर आये. कार्यक्रम का संचालन शंभु मुखी डुंगरी ने किया.

Exit mobile version