Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur news:डॉक्टर जुझार मांझी ने लिया एमजीएम उपाधीक्षक का प्रभार

Jamshedpur. कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के उपाधीक्षक पद का प्रभार डॉ जुझार माझी ने गुरुवार को संभाल लिया. डॉ जुझार माझी पूर्व में जिले के सिविल सर्जन रह चुके है. इस मौके पर एमजीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ शिखा रानी सहित कई विभागाध्यक्ष डॉक्टर भी मौजूद थे. उन्हें सरायकेला-खरसावां के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यों के अतिरिक्त एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर का उपाधीक्षक बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी कर्मचारियों को बेड, दवा और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को ड्यूटी ड्रेस में आने की बात कही.

Exit mobile version