Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : चोरी व छिनतई मामले में पांच गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और नगद बरामद

Jamshedpur. चोरी व छिनतई मामले में पांच युवकों को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड छायानगर निवासी आकाश सरदार, कुणाल मुंडा, पुराना सीतारामडेरा निवासी रोहित गोराई, सीतारामडेरा निवासी कृष्णा पांड्या और कार्तिक सांडिल शामिल है. गिरफ्तार आकाश और कुणाल की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है. प्रशांत पीएनएम मॉल में काम कर घर लौट रहा था. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिली थी. 22 सितंबर की रात सीतारामडेरा कुआं मैदान के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने देखा.

पुलिस को देख सभी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाये युवक का नाम रोहित गोराई है, वह पुराना सीतारामडेरा में रहता है. रोहित गोराई के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है. बरामद की गयी चोरी की बाइक पिछले दिनों गोलमुरी केबुल बस्ती से चोरी की गयी थी. रोहित गोराई व उसके साथी बाइक चोरी करने की नियत से ही कुआं मैदान के पास इकट्ठा हुए थे. इसके अलावा गत 10 अगस्त को भालूबासा जोड़ा मंदिर से दानपेटी की चोरी हुई थी. उक्त मामले में मंदिर के पुजारी विद्याधर पांडेय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

Exit mobile version