Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: गैंगस्टर गणेश सिंह को हाइकोर्ट से जमानत, तीन माह पहले ही हुआ था गिरफ्तार, रंजीत सिंह हत्याकांड का है आरोपी

Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट ने जेल में बंद गैंगस्टर गणेश सिंह को शुक्रवार को जमानत दे दी. गणेश सिंह पर रंजीत सरदार की हत्या कराने के साजिश रचने का नामजद आरोपी था. दो साल पूर्व मानगो के अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत सिंह की हत्या अपराधियों ने की थी. जमशेदपुर पुलिस ने गणेश सिंह को तीन माह पूर्व 8 जुलाई 2024 को कोलकाता से जमशेदपुर आने के क्रम में गालूडीह पुतरू टोल प्लाजा के पास से विशेष चेकिंग में गिरफ्तार किया था. गणेश सिंह एक कार में था. गणेश सिंह के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को पुलिस ने एक हथियार, आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था.

Exit mobile version