Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: करनडीह में जाहेरथान कमेटी की हुई आमसभा, अध्यक्ष चुने गये सीआर माझी, बुढ़न माझी महासचिव

Jamshedpur. करनडीह में रविवार को जाहेरथान कमेटी की आमसभा हुई. आमसभा की अध्यक्षता माझी युवराज टुडू ने की. आमसभा में कमेटी का वार्षिक एक्टिविटी सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू ने प्रस्तुत की. आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष वीरप्रताप मुर्मू ने प्रस्तुत किया. इसके बाद आमसभा में प्रबंधक समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें चेयरमैन माझी युवराज टुडू, अध्यक्ष-सीआर माझी, वरीय उपाध्यक्ष गणेश टुडू, उपाध्यक्ष छुटाई सोरेन व कुशाल हांसदा, महासचिव बुढ़न माझी, सचिव रवींद्र नाथ मुर्मू, सहायक सचिव निशोन हेंब्रम व बाबूराम सोरेन, कोषाध्यक्ष वीर प्रताप मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष कुशा सोरेन एवं नायके बाबा दीपक सोरेन को चयनित किया गया. वहीं कमेटी का सदस्य-दुखूराम हांसदा, पीतांबर हांसदा, रामचंद्र मुर्मू, करण सोरेन, जोबा मुर्मू, ताला टुडू, डोमन टुडू, दिनेश सोरेन, उपेंद्र मुर्मू, ताराचंद बेसरा एवं राजू टुडू को बनाया गया है. इसके साथ ही निशोन हेंब्रम को युवा शाखा का समन्वयक, ताला टुडू को महिला शाखा का समन्वयक तथा अर्जुन समद को क्रीड़ा शाखा का समन्वयक बनाया गया.

Exit mobile version