Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : कदमा में 230 छात्रों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बांटी साइकिल

Jamshedpur. स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल के 230 बच्चों के बीच साइकिल वितरित की. इसके लिए कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था. मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे.

Exit mobile version