Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले स्वास्थ्यकर्मी, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की प्रोन्नति की रखी मांग

Jamshedpur . झारखंड राज्य सरकारी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर जाकर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें झारखंड राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मियों का तृतीय वर्ग में प्रोन्नति देने की मांग की. उन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि पिछले 20-22 वर्षों से किसी भी कर्मचारी की प्रोन्नति नहीं हुई. अन्य राज्यों में नियमित प्रोन्नति दी जा रही है. इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार के द्वारा इस पर विचार किया जायेगा. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में इसको रखा जायेगा.

Exit mobile version