Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा में महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा एवं कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली

Jamshedpur: परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष-विश्वजीत भगत के नेतृत्व में मां दुर्गा एवं कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा में 151 महिलाओं शामिल हुई. महिलाएं कलश लेकर गदड़ा पूजा पंडाल से तेतुल बागान के समीप कारगिल तालाब में जाकर पूजा पाठ की और कलश में जल भरकर लाया. कलश यात्रा में सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत,विश्वजीत भगत, विवेक गुप्ता, ज्योति मित्रा, कृष्णा दास, बबलू गुप्ता, चंदन कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, मोहन दास, उत्तम दास, मनोज दास, रोहित शर्मा, लखीकांत महतो, बबलू महतो, प्रशांत शाह, विक्रम शाह, तपन गोप, मंटू सिंह, विष्णु, आशीष महतो, अंकुर सिंह व चंदन पाल आदि मौजूद थे.

Exit mobile version