Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : लुगूबुरू घंटाबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन 14 व 15 नवंबर को होगा

Jamshedpur. लुगूबुरूघंटाबाड़ीधोरोमगाढ़ में 14 व 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन होगा. इस महासम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्य के संताल आदिवासियों का महाजुटानहोगा. इसमें विदेशों से भी लोग आते हैं. आयोजन समिति ने ललपनियालुगूबुरूघंटाबाड़ीधाेरोमगाढ़ स्थित मेडिटेशन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन पर चर्चा व सफल बनाने के लिए 2 अक्टूबर समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद व कार्यकारिणी समिति की एक बैठक बुलायी है. यह जानकारी लुगूबुरूघंटबाड़ीधोरोमगाढ़ समिति के सचिव लोबिन मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी धर्मप्रांत के स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख परगना बाबा, पारानिक बाबा, गोडेत बाबा, माझी बाबा समेत अन्य को बुलाया गया है.अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन की तैयारी बैठक में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर, राजनगर, सरायकेला, चांडिल, पटमदा, पोटका समेत अन्य जगहों से स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख शामिल होंगे.

Exit mobile version