Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :समर कैंप में डालसा द्वारा दी गई विधिक जानकारी, बच्चें शिखे कानून की वारीकियां

जमशेदपुर । वन प्रमंडल विभाग जमशेदपुर एवं गीता थिएटर ट्रस्ट तथा व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को डालसा द्वारा बच्चों को कानून से रू व रू कराया गया । इस दौरान नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत डालसा के लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पदाधिकारियों ने समर कैंप के बच्चों को विभिन्न कानूनों की बारीकियां शिखाई । इस दौरान एलएडीसी चीफ विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य योगिता कुमारी एवं मनोज कुमार सिंह ने डालसा के कार्य व उद्देश्य, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट , चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड सुरक्षा, डायन विशाही, गुड टच , बैड टच , नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, राईट टू एजुकेशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया , जिसे समर कैंप के सभी बच्चे अनुशासन पूर्वक सुनने का काम किया और अपने जीवन में इसे उतारने का संकल्प लिया । इस मौके पर डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, सुनील पांडेय , प्रकाश शांडिल, रीना तिवारी भी मौजूद रहे । वहीं गीता थियेटर की ओर से सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । मौके पर समर कैंप के बच्चों ने बाल विवाह पर एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रस्तुतीकरण किया गया और संगीत प्रशिक्षक रवि भावरा ने अपने बेहतरीन गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया , जिसे काफी सराहना मिली । गीता थियेटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने कहा कि यह समर कैंप विशेष रूप से शहर के निम्न मध्यवर्गीय परिवारों के वंचित और प्रतिभाशाली बच्चों की कलात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए आयोजित किया गया है। गीता थिएटर का यह प्रयास शहर में एक सकारात्मक, कलात्मक और रचनात्मक माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप 15 मई से शुरू किया गया है और 25 मई 2026 तक चलेगा । यह समर कैंप मानगो वन विभाग के सभागार में आयोजित किया गया है जिसमे लगभग 130 सरकारी स्कूल एवं 79 प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा ले रहे हैं । समर कैंप को सफल बनाने हेतु जमशेदपुर वन विभाग के पदाधिकारी – कर्मचारी , गीता थिएटर, संपूर्ण आश्रय, व्यक्तित्व विकास संस्थान, आरंभ , हिन्द आईटीआई , सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन,लिओ क्लब जमशेदपुर अहम भूमिका निभा रही है

Exit mobile version