Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया 26.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 26.5 करोड़ रुपये की मानगो व कदमा क्षेत्र की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सड़क, कालीकरण, नाला निर्माण समेत अन्य कई योजनाएं शामिल हैं, जिसकी मांग स्थानीय लोग विधायक से काफी दिनों से कर रहे थे. योजनाओं के कार्य का नारियल फोड़कर मंत्री ने शुभारंभ किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य ना रुका था ना रुकेगा. वे व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलते भी हैं. ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास करते हैं.

Exit mobile version