Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे, पांच दिन रहेंगे, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

Jamshedpur. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का सोनारी हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया. बस्ती विकास के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का स्वागत किया. पांच दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास कई स्थानीय कार्यकर्मों में शामिल होंगे. श्री दास ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांता पांडा, राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version