Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार को निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने सौंपा पदभार

Jamshedpur. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. कार्यालय में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार को अपना पदभार सौंपा. दोनों ने एक-दूसरे को पुष्प गुच्छ दिये. पारुल सिंह ने मार्च माह में एसडीओ धालभूम का पद ग्रहण किया था. आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि वे 2020 बैच की कैडर हैं. इसके पहले भी वे जमशेदपुर में प्रशासनिक सेवा प्रदान कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था पर उनका फोकस रहेगा. धालभूम एसडीओ रही पारुल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया.

Exit mobile version