Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: जैनियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, नगर भ्रमण पर निकले

Jamshedpur. महावीर ओसवाल जैन संघ की ओर से जैन मंदिर सोनारी में जैनियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है. इसके दूसरे दिन मंगलवार की सुबह नगर यात्रा निकली. चांदी की पालकी पर भगवान आदिनाथ नगर भ्रमण पर निकले. उसके पीछे चौदह अलग-अलग गाड़ियों पर भगवान के चौदहों स्वप्न को सजाकर प्रदर्शित किया गया था. पालकी के साथ ऊंट, छह घोड़े चल रहे थे. इसमें मुंबई से जैन धर्मावलंबी शामिल हुए, जो प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बैंड बजाते चल रहे थे. मित्र मंडल कोलकाता के भी 40 सदस्य शामिल हुए. रायपुर, कोंडागांव, महासमुद्र, कोरबा से भी जैन श्रद्धालु शरीक हुए. स्थानीय श्रद्धालुओं में बिष्टुपुर संघ, साकची संघ, जुगसलाई संघ और तेरापंथी संघ सहित सकल जैन संघ शामिल हुआ.

Exit mobile version