Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: बागबेड़ा के बेड़ाडीपा में सरकारी स्कूल के पास गोदाम में छापा, डेढ़ लाख की अवैध शराब जब्त, संचालक फरार

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ाडीपा में सरकारी स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की. इसमें भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की. इसके अलावा मैकडॉवेल नं- 1, रॉयल स्टैग कंपनी की शराब की बोतल भी बरामद की. छापेमारी की सूचना पर शराब कारोबारी पिंटू प्रसाद फरार हो गया. सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि जब्त की गयी अंग्रेजी शराब में कई ब्रांड झारखंड में प्रतिबंधित हैं. संभवत: हरियाणा से शराब मंगा कर कारोबारी उसे दूसरी बोतल में भरकर बेचते थे. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये होगी. शराब कारोबारी पिंटू प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश उरांव, रामदास भगत, ओम प्रकाश, रामदेव पासवान समेत होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Exit mobile version