Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को आयेंगे, स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगे जमशेदपुर, रेल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Ranchi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को रांची आयेंगे. इस बाबत रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री दिल्ली से रांची हवाई जहाज से आयेंगे. इसके बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जायेंगे. मालूम हो कि 15 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 10 वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उस कार्यक्रम में रेल मंत्री शामिल होंगे.

Exit mobile version