Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : धनबाद से भाजपा सांसद द्वारा भ्रष्ट बताए जाने पर सरयू राय का पलटवार; ढुल्लू की भड़ास उनके चरित्र का परिचायक, कोर्ट में करूंगा मुकदमा

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने उनके खिलाफ अपनी भड़ास में जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, यह उनके चरित्र का परिचायक है. इस मामले में वे कानूनी सलाह ले रहे हैं. जल्द ही ढुल्लू महतो को नोटिस भेजवाउंगा तथा उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करूंगा. विधायक ने उक्त प्रतिक्रिया भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का बयान आने के बाद व्यक्त की. सरयू राय ने कहा कि ढुल्लू महतो चार आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता हैं. साथ ही करीब 45 मामलों में एफआईआर दर्ज है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है. विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए सरयू राय ने कहा कि बाघमारा में प्रताड़ित लोगों ने उनका साथ देने की हामी भरी है. चुनाव में सभी जमशेदपुर आकर ढुल्लू की असलियत जनता के सामने रखेंगे.

Exit mobile version