Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर मिले टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर, हाता चले गये थे पवन नायर, सात दिनों से लापता होने की वजह जानिए?

Jamshedpur. टेल्को प्रकाश नगर निवासी व टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर पवन नायर (45) सात दिनों बाद शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर मिले. सूचना मिलने पर पवन नायर के घरवाले टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद उन्हें वापस घर ले गये. जानकारी के अनुसार घर में पारिवारिक विवाद होने के बाद पवन नायर पैदल घर से निकलकर टाटानगर स्टेशन चले गये. वहां से वे हाता ट्रेन से गये. इस दौरान वे ट्रेन से हाता और टाटानगर स्टेशन आते-जाते रहे. पवन नायर के सकुशल मिलने पर घरवालों ने राहत की सांस ली. मालूम हो कि गत दो नवंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे पवन नायर घर से पैदल निकल गये थे. उनका मोबाइल भी बंद था. इस संबंध में पत्नी नाहा नायर ने गोविंदपुर थाना में पति के गायब होने का सनहा दर्ज कराया था.

Exit mobile version