Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: Tata Steel के बेल्डीह क्लब कर्मियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस

Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा संचालित बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया गया. जिसके बाद बेल्डीह क्लब, जमशेदपुर के प्रबंधन और कैंटीन, होटल और रेस्तरां वर्कर्स यूनियन के बीच समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी. कर्मचारियों को अधिकतम 57, 358 रुपये और न्यूनतम रु. 36,012 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 24 सितंबर को भेज दी जायेगी. बोनस से लगभग 70 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. समझौते पर प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन अत्रेयी सान्याल, पीके घोष, अयान लाहिरी, विशाल अग्रवाल,राम नारायण तिवारी, एएम मिश्रा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह, एसके जुल्फकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास, अजीत सिंह आदि ने हस्ताक्षर किये.

Exit mobile version