
Jamshedpur. टाटानगर आरपीएफ ने टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके पास से आरपीएफ ने एक इ जनरल टिकट, 23 पुराना इ जनरल टिकट, 12 पुराना इ तत्काल टिकट, 7 पुराना इ प्रीमियम तत्काल टिकट को भी जब्त किया है. बरामद टिकटों की कीमत करीब 69 हजार रुपये बतायी जा रही है. बताया जाता है कि कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में विजय प्रताप सिंह जेएनबी इंटरप्राइजेज चलाता था. इसके माध्यम से वे टिकटों की कालाबाजी करता था. उसके पास से कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं.
