Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: टेल्को थाना शांति समिति व पूजा कमेटी की हुई बैठक, सिटी डीएसपी बोले, जिला प्रशासन की गाइडलाइन का सभी पूजा कमेटी करें पालन

Ranchi.सबुज कल्याण संघ सभागार में रविवार को टेल्को शांति समिति व दुर्गा पूजा कमेटी की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि सभी पूजा कमेटी जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करेंगे. कमेटी को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशमन यंत्र का भी व्यवस्था रखनी होगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रॉप गेट अनिवार्य है. बैठक में पूजा कमेटी द्वारा पानी, बिजली और साफ-सफाई का मुद्दा उठाया. बैठक में टेल्को थाना प्रभारी शैलेन्द्र, जिला रोजगार पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट अजय कुमार, टाटा मोटर्स कंपनी के एमपी सिंह, पी सिंह, तार कंपनी के मिथिलेश सिंह, श्रीकांत सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version