Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: जुगसलाई में टाटा पिगमेंट कंपनी के पास लग रहे पटाखा बाजार को रेलवे की आपत्ति के बाद हटवाया गया

Jamshedpur. जुगसलाई के पास टाटा पिगमेंट कंपनी के पास जुगसलाई पार्क के पास लोकल व्यापारियों द्वारा लगाये गये पटाखा बाजार को रेलवे ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हटा दिया. उक्त दुकानों को दीवाली को देखते हुए लगा दिया गया था. इसके बाद सारे दुकानदारों को वहां से दुकानों को हटाने को कहा गया. इसके बाद अफरातफरी मच गयी. सारी दुकानों को वहां से हटाने को कहा गया. रेलवे ने इससे पहले भी आपत्ति जतायी थी. बाद में काफी मशक्कत के बाद सारे पटाखा दुकानों को हटाया गया.

Exit mobile version