
Jamshedpur News: टिमकेन के कर्मचारियों को मिलेगा 19.75 फीसदी बोनस, अधिकतम 1.40 लाख रुपये और न्यूनतम 95 हजार रुपये
Jamshedpur. टिमकेन के कर्मचारियों को इस साल 19.75 फीसदी बोनस मिलेगा. मंगलवार को टिमकेन प्रबंधन और टिमकेन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बोनस समझौता हुआ. यूनियन और प्रबंधन के बीच में अगले वर्ष 2024 -2025 के लिए भी बोनस फार्मूला बनाया गया है, जिसमें प्रॉफिट (टैक्स की देनदारी के पहले) एवं प्लांट मैट्रिक्स पैरामीटर पर फॉर्मूला बनाया गया है. समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 40 हजार रुपये और न्यूनतम 95 हजार रुपये बोनस की राशि मिलेगी. बोनस की राशि सितंबर माह के सैलरी के साथ कर्मचारियों के बैंक खाते में चली जाएगी. सबसे पहले बोनस समझौते की जानकारी यूनियन के कार्यकारिणी बैठक में कमेटी मेंबरों को दिया गया. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो एवं महामंत्री विजय यादव ने कहा कि इस साल 19.75 फीसदी बोनस का लाभ कर्मचारियों को मिला है, जिससे कर्मचारियों का उत्साह कंपनी में काम के प्रति और बढ़ेगा.
