
जमशेदपुर |
एल. बी. एस. एम. कॉलेज के बहुउद्देश्यीय सभागार में सोमवार को 2025-29 सत्र के स्नातक सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए परिचयात्मक कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों और कर्मचारियों का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम के निर्माण में यह कॉलेज अग्रणी रहा है और इस प्रक्रिया में 300 से अधिक व्याख्यान शृंखलाएं आयोजित की गईं, जिनमें से कई सामग्रियाँ प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं।
डॉ. झा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब ज्ञान की वर्षा हो रही हो, तो उन्हें उसे ग्रहण करने में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया कि कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं, NET और CAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी की भी व्यवस्था है।
READ MORE :Saraikela: सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की सीमा पर दलभंगा के वनक्षेत्र से 44 आईईडी बरामद
कार्यक्रम में दो विशेष फेलोशिप की घोषणा की गई:
पहला फेलोशिप कॉलेज के अल्मुनी विमल जालान द्वारा प्रायोजित है, जिसके अंतर्गत नियमित उपस्थिति और अच्छे अंक लाने वाले अनुशासित विद्यार्थियों को ₹25,000 की राशि दी जाएगी।
दूसरा फेलोशिप मगध सम्राट हॉस्पिटल की ओर से मिलेगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों का स्नातक के चारों वर्षों का शुल्क वहन किया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur : जुगसलाई और बागबेड़ा फीडर की आज 8 से 11 तक बंद रहेगी बिजली
इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अरविंद पंडित, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, प्रो. संतोष राम, प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ. संचिता भुईसेन, डॉ. सुष्मिता धारा, डॉ. स्वीकृति, डॉ. जया कच्छप, प्रो. रितु, डॉ. सलोनी रंजने, डॉ. शबनम परवीन, डॉ. रानी, डॉ. के. के. कमलेंदु, प्रो. प्रमिला किस्कू, डॉ. प्रशांत, डॉ. सुधीर कुमार, पुनीता मिश्रा, बिरेश सरदार और लाइब्रेरियन ममता मिश्रा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार ने किया।
