Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: जैप 6 के जवान की पत्नी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, सिदगोड़ा थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur.सिदगोड़ा स्थित जैप-6 में पदस्थापित सिपाही संतोष तिवारी की पत्नी अनामिका तिवारी (38 वर्ष ) की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया. इस संबंध में संतोष तिवारी के बयान पर सिदगोड़ा थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी सिदगोड़ा विद्यापतिनगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है. बुधवार को अनामिका की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले उसे टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली.

Exit mobile version