Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: शिकायत लेकर बीडीओ के पास पहुंचीं महिलाएं, बोलीं, मंईयां सम्मान राशि भरा फॉर्म, पर नहीं मिल रहे पैसे

Jamshedpur. परसुडीह के कोचाकुल्ही बस्ती की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव भरत सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची. महिलाओं ने बीडीओ सुधा वर्मा से शिकायत किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां योजना का फॉर्म भर दिया है. बावजूद इसके अब तक सम्मान राशि नहीं मिली है. इसपर नाराजगी जाहिर किया. महिलाओं ने बीडीओ को एक मांग पत्र भी सौंपा. कांग्रेस जिला महासचिव भरत सिंह ने बताया कि महिलाओं ने आंगनबाड़ी सेविका व मुखिया को अपना फॉर्म जमा कर दिया है.

फॉर्म को जमा करने के बाद उन्हें रसीद भी नहीं दिया गया है. जिसकी वजह से उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि उनके द्वारा जमा फॉर्म की अद्यतन स्थिति क्या है. बीडीओ ने बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि त्रुटि कहां है इसकी जांच कर उनकी समस्या को दूर कर दिया जायेगा. मौके पर अनंतो कर्मकार, सावित्री लोहार, शांति कोडंकल, मुन्नी होनहागा, मनीषा कोडंकल, पूजा कर्मकार, सपना पूर्ति, पिंकी सामद, लक्ष्मी होनहागा, सुनीता लोहार समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version