Jamshedpur. एनआइटी जमशेदपुर का दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव शनिवार की शाम आगाज हुआ. संस्थान के निदेशक प्रो गौतम सूत्रघर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने सभी छात्रों को कलफेस्ट का आनंद लेने की बात कही. कलफेस्ट में शनिवार की रात लोकप्रिय गायक रोहान मलिक व मोहम्मद इरफान ने लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया. लाइव परफॉर्मेंस व रोमांचक संगीत कार्यक्रम का छात्र-छात्राओं ने जमकर आनंद लिया. संगीत की धुन पर युवा देर रात तक झूमते रहे.
