Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस पर घाघीडीह केंद्रीय कारा के सात कैदियों को मिली आजादी, जेल से हुए रिहा

Jamshedpur. स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा सात बंदी रिहा हो गये.इसमें अरविंद गुहा, उनकी पत्नी स्मिता गुहा, सोनारी कागलनगर के थामस डेविड उर्फ गुड्डू,पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी के सिकन्दर खान,चाईबासा के सपन कुमार डे, पश्चिम सिंहभूम मनोहरपुर के छोटे लाल महतो और राजनगर के सीताराम बारिक शामिल हैं. रिहा होने के दौरान जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने सभी को माला पहनाकर और मिठाई देकर विदा किया. जेल के बाद उनके घरवाले इंतजार कर रहे थे. जेल से बाहर निकलने पर घरवालों ने उनका स्वागत किया. वहीं, चार बंदी डुमरिया के बुधिया सबर व रिधो सबर, बड़शोल के हरिहर साहू और कुचाई के गेजा मुंडा को जुर्माना राशि जमा नहीं किये जाने की वजह से रिहा नहीं किया जा सका.

Exit mobile version