Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: MGM से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश का विरोध, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। रविवार को साकची स्थित आमबागान मैदान में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम के सैकड़ों जवानों ने शामिल होकर आदेश वापस लेने की मांग की। जवानों ने रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।सभा की अध्यक्षता जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने की, जबकि संचालन कोल्हान सचिव विनय सिंह ने किया। प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

होमगार्ड जवान झारखंड के स्थायी निवासी हैं और उनमें अधिकांश गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। उन्हें अस्पताल से हटाने का निर्णय कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा कर सकता है। सरकार को जवानों के साथ उनके परिवारों के भविष्य का भी ध्यान रखना चाहिए।सभा में चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति और जिला महिला प्रतिनिधि रामेश्वरी कालिंदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जवानों की आजीविका से जुड़े इस मुद्दे पर संगठन पीछे नहीं हटेगा।

Exit mobile version