Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: चोरी या गुम हुए 600 मोबाइल 15 अगस्त को साकची में मोबाइल धारक को लौटाये जाएंगे

अब www.ceir.gov.in पर मोबाइल चोरी व गुम होने की करें शिकायत

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने एक साल में चोरी या गुम हुए 600 मोबाइल बरामद किया है. उक्त मोबाइल उनके मूल मालिकों को 15 अगस्त को सौंपा जाएगा. ये मोबाइल देशभर के विभिन्न शहरों से बरामद किये गये हैं. मोबाइल मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस मोबाइल धारक को फोन कर सूचित कर रही है. बुधवार को साकची टैगोर सोसाइटी के सभागार में सामूहिक रूप से बरामद मोबाइल को वितरण किया जायेगा. मोबाइल बरामदगी में बेहर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जायेगा. जिला पुलिस चोरी व गुम हुए 1788 मोबाइल पिछले करीब दो वर्ष में बांट चुकी है. मोबाइल की चोरी होने पर लोगों द्वारा 9006123444 पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी. इसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रैकिंग के माध्यम से पता कर बरामद की है. मोबाइल चोरी या गुम होने पर अब www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Exit mobile version