Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

Jamshedpur. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस विभाग में हुई इस कार्रवाई के बाद बिरसानगर थाने की जिम्मेदारी वहां पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है. सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से थाना का प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

हालांकि, थाना प्रभारी के निलंबन के कारणों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है. नए थाना प्रभारी की नियुक्ति होने तक सब-इंस्पेक्टर ही बिरसानगर थाने का संचालन करेंगे.

Exit mobile version