Lahar Chakra

Jamshedpur. न्यू बाराद्वारी में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के खुशबू नगर, न्यू बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे आबिद हुसैन पर फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान राज सिंह कश्यप और मो. कैफ की संलिप्तता सामने आई, जबकि दशरथ शुक्ला को कथित सहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

घायल आबिद हुसैन का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राज सिंह कश्यप का विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Exit mobile version