Jamshedpur. जमशेदपुर के एसएसपी ने चार थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनकी जगह आलोक कुमार दुबे को कदमा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. आलोक कुमार दुबे अभी बर्मामाइंस के थाना प्रभारी थे. इसी तरह गोलमुरी पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव को बर्मामाइंस थाना का प्रभारी बनाया गया है. सीसीआर साकची के इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. टेल्को थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जा चुका है. इसके बाद से वह पद खाली था.
Jamshedpur Police: कदमा थानेदार का लाइन क्लोज, बर्मामाइंस, टेल्को और कदमा में नये थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी
