Lahar Chakra

Jamshedpur Police : साकची, बागबेड़ा, जादूगोड़ा, मुसाबनी और पोटका थाना प्रभारी लाइन क्लोज, आनंद मिश्रा होंगे साकची के थानेदार

Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. साकची थाना प्रभारियों संजय कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. आनंद मिश्रा को साकची का नया थानेदार बनाया गया है. जमशेदपुर में पले-बढ़े आनंद मिश्रा की शहर के भूगोल से लेकर अपराध तक की गहरी पकड़ रही है. 1994 बैच के अधिकारी आनंद मिश्रा पहले परसुडीह, गोविंदपुर में थाना प्रभारी रह चुके हैं जबकि उन्होंने टेल्को थाना में भी रहने के दौरान कई अहम मामलों का खुलासा किया था. फिलहाल उनकी पोस्टिंग रांची में थी. उन्हें जमशेदपुर लाकर साकची थाना प्रभारी बनाया गया है.

साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा

वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को समय से पूर्व ही हटाते हुए लाइन क्लोज कर दिया गया है. बागबेड़ा में एक दिन पहले हुई हत्या, बढ़ती अपराधिक घटनाओं को इस बदलाव से जोड़कर देखा रहा है. गोपाल कृष्ण यादव को बागबेड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार पंडित को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है. रजनीश आनंद को मुसाबनी थाना प्रभारी के पद से हटकर लाइन क्लोज कर दिया गया है.

उनकी जगह मोहम्मद अमीर हमजा को मुसाबनी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. समीर तिर्की को पोटका थाना प्रभारी के पद से हटकर लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनकी जगह रवि होनहागा को पोटका का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. रवि होनहागा उलीडीह थाना में सब इंस्पेक्टर थे. जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज किया गया है. उनकी जगह सुंदर नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल को जादूगोड़ा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. यह सारे तबादले जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने किए हैं.

Exit mobile version