Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: पांच थाना प्रभारी का फेरबदल, अशोक बने गोविंदपुर और मनोरंजन बोड़ाम थानेदार

Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर शाम जिला के पांच थाना प्रभारी का फेरबदल किया है. जिसके तहत कोर्ट टीओपी में पदस्थापित अशोक कुमार को गोविंदपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि उलीडीह थाना के जेएसआइ मनोरंजन कुमार को बोड़ाम थाना प्रभारी बनाया है. इसके अलावा उलीडीह थाना के जेएसआइ ईश्वर दयाल मुंडा को बहरागोड़ा,एससी-एसटी थाना में पदस्थापित सन्नी टोप्पो को गुड़ाबांदा और गालूडीह थाना में पदस्थापित पंकज कुमार को मऊभंडार ओपी प्रभारी बनाया है. एसएसपी के निर्देश के बाद गुरुवार को सभी ने थाना का प्रभार ले लिया है. मालूम हो कि गोविंदपुर थाना प्रकाश रजक की इंस्पेक्टर में प्रोन्नति हो गयी है.

Exit mobile version