Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: Crime Control के लिए देर रात सड़क पर उतरे एसएसपी व सिटी एसपी, वाहनों की हुई जांच

Jamshedpur. शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए बुधवार की रात एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर एंटी क्राइम व ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी चौक-चौराहों पर वाहनों को रोककर उसकी जांच की गयी. नशे की हालत में वाहन चलाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया. चेकिंग अभियान का जायजा लेने एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग खुद सड़क पर उतरे. उन्होंने साकची, बिष्टुपुर और गोलमुरी क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग का जायजा लिया. स्वयं भी वाहनों की जांच की.

बुधवार की रात 9:30 बजे से शुरू हुआ अभियान करीब डेढ़ घंटे तक चला. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह में करीब 50 से ज्यादा केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं, 350 से ज्यादा दागियों का भौतिक सत्यापन किया गया है. जिला पुलिस द्वारा लगातार इस तरह का अभियान चलाया जायेगा.

Exit mobile version