Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: SSP ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बागबेड़ा थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बेहतर और बहादुरी का कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एसएसपी ने सोमवार को मानगो ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक को बचाने वाले दो कांस्टेबल वसीम खान और वीरेंद्र नाथ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इनके अलावे बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा, सिदगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक दानियाल सांगा, साकची थाना के नीरज कुमार गुप्ता को कांड में त्वरित कार्रवाई करने के लिए सम्मानित किया गया. एसएसपी किशोर कौशल ने इस मौके पर बताया कि इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी पुलिसकर्मी को सम्मान दिया गया है. आगे भी इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

Exit mobile version