Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Political Protest: साकची गोलचक्कर में झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का फूंका पुतला

Jamshedpur. साकची गोलचक्कर में झामुमो जिला समिति की ओर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया. साथ ही झामुमो नेताओं ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. झामुमो नेताओं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान की कड़ी निंदा िक जिसमें उसने झारखंड के संताल परगना और बिहार एवं बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है. गुरुवार को लोकसभा में उन्होंने झारखंड में घट रही हिंदू आबादी, बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और एनआरसी का मुद्दा लोकसभा में उठाया था. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बातों में से साफ झलकता है कि वे झारखंड विरोधी मानसिकता के शिकार हैं.

Exit mobile version