Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: जदयू नेताओं ने सरयू का किया स्वागत, कहा- पूरी टीम करेगी सहयोग

Jamshedpur . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने के बाद विधायक सरयू राय के उनके बिष्टुपुर आवास पर सोमवार सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. समाज के अन्य वर्गों के दर्जनों लोगों ने भी सरयू राय को जदयू में शामिल होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं. इधर, जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के जदयू में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. परमजीत श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी में विकास के अनेकों कार्य किया है. इसमे मुख्य रूप से सड़क, नाली, केबल टाउन में बिड़ला मंदिर के लक्ष्मी नारायण मंदिर को निर्माण कार्य सराहनीय है.

Exit mobile version