Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा 2 अगस्त को आएंगे जमशेदपुर

Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा दो दिवसीय दौरे पर एक अगस्त को झारखंड आएंगे. वह गुरुवार की सुबह 9.30 बजे फ्लाइट से देवघर आयेंगे. इसके बाद वह पाकुड़ जायेंगे. वहां कार्यकर्ताओं से संगठनिक मुद्दों पर बात करेंगे. दोपहर 2.30 बजे मीडिया से मिलेंगे. शाम को वह रांची पहुंचेंगे. शुक्रवार को वह रांची से जमशेदपुर जायेंगे. अपने दो दिनों के व्यस्त सांगठनिक कार्यक्रम के बाद वह रांची से फ्लाइट पकड़कर गुवाहाटी लौट जाएंगे.

Exit mobile version