Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: असम के CM हिमंता आज जमशेदपुर में BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर आयेंगे. यहां वे भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आयेंगे. यहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह  है.

Exit mobile version