Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: भाजपा की क्लस्टर प्रभारी सह विधायक भावना बोहरा ने की बैठक, जमशेदपुर पूर्वी की प्रत्याशी पूर्णिमा दास से भी मिलीं

Jamshedpur. साकची भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला की क्लस्टर प्रभारी छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाह ने की. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री अनिल मोदी, अमिताभ सेनापति, अभिषेक आचार्या, शैलेश गुप्ता, अभिमन्यु सिंह चौहान, समेत काफी संख्या में जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर, भावना बेहरा ने जमशेदपुर पूर्वी की प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू से भी मुलाकात की. मुलाकात के बाद पूर्णिमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सह छत्तीसगढ़ पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का आत्मीय सानिध्य प्राप्त हुआ. उनका अनुभव और सुझाव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.

Exit mobile version