Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी इशिता, बोलीं, आलाकमान करेगा टिकट देने का फैसला

Jamshedpur. युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचीं. यहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया. इसके बाद भालुबासा स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय में उन्होंने एक बैठक की. यहां आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गयी. उन्होंने युवा कांग्रेस द्वारा हर घर खटाखट अभियान को और जोर शोर से चलाने का आह्वान किया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को टिकट दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय आला कमान लेगा, लेकिन यह तय है कि जो भी युवा कांग्रेस पार्टी की सोच और संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है, उन्हें पार्टी जरूर मौका देगी

Exit mobile version