Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: जनमत के चेयरमैन पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा पोटका व घाटशिला से चुनाव लडेंगे

Jamshedpur. जनमत के चेयरमैन सह पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा दो विधानसभा पोटका और घाटशिला से चुनाव लडेंगे. यह जानकारी सोमवार को सूर्यसिंह बेसरा ने बिष्टुपुर सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि जनमत में सभी 10 सहयोगी संगठनों के बीच सीट शेयरिंग हो चुकी है. झारखंड पीपुल्स पार्टी को 5 सीट मिली है. इनमें घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर व लोहरदगा प्रमुख हैं. वहीं अन्य 9 सहयोगी संगठनों को 4-4 सीट दी गयी है. इस तरह जनमत सभी 81 सीटों पर अपनी प्रत्याशी को उतार रहा है. सूर्यसिंह बेसरा ने बताया कि 30 सितंबर को रांची बिरसा चौक में जनमत का जनसभा होगी. सभी सहयोगी 10 संगठन इस दिन हुल उलगुलान का आगाज करेंगे. 2 अक्टूबर को दिल्ली में जनमत की ओर से अखिल भारतीय स्तरीय युवाओं को चिंतन-मंथन सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जिसमें सैकड़ों युवा भाग लेंगे. इसमें मुख्य अतिथि अरविंद केजरीवाल व मुख्य वक्ता रविश कुमार शामिल होंगे. बिष्टुपुर सर्किट हाउस में सोमवार को आजाद समाज पार्टी व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने झारखंड पीपुल्स पार्टी का दामन थामा. सूर्यसिंह बेसरा ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया.

Exit mobile version