
Jamshedpur.मानगो चेपापुल के समीप झामुमो पार्टी कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों को उज्ज्वल दास के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान के अनुभव को साझा किया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश, राज्य व संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भी संदेश दिया. सम्मानित होने वालों में राज लकड़ा, हरदेव सिंह, झरना पॉल, कालू गोराई, विश्वनाथ महतो, चंद्रप्रकाश झा, हिमेंद्री धर चौधरी (पिंटू) आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन सचिव उमर खान ने किया. इस अवसर पर इस्लाम खान, कन्हैया रजक, राजू अख्तर, डब्बू खान, जगदीश पोद्दार, विवेक कुमार, फैयाज अख्तर, रोशन गोड, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे.
