Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics:मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ भाजपाई साजिश के विरोध में झामुमो महिला समिति ने फूंका पुतला

Jamshedpur.झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को साजिश के तहत बंद कराने को लेकर भाजपा द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गयी याचिका का पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा ने जोरदार तरीके से विरोध किया. साकची संपर्क कार्यालय से भाजपा नेताओं का पुतला जुलूस निकाला गया, जिसे पार्क गेट के पास फूंका गया. झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो और सपना सोना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया था, वह किसी को नहीं मिले, इस पर कोई भाजपाई कुछ नहीं बोला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर माह एक हजार रुपये देने शुरू कर दिये तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होने लगा. झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज भाजपा द्वारा झारखंड की महिलाओं का अपमान किया गया है, जिसका झामुमो पूरजोर विरोध करता है. पुतला दहन में नीता सरकार, रजनी दास, माया टुडू, सपना सोना, झरना पाल समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल थीं.

Exit mobile version