Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics:लखींद्र करुवा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बने

Jamshedpur. धातकीडीह मेडिकल बस्ती निवासी सह केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के उपाध्यक्ष लखींद्र करुवा को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया ने दिल्ली कार्यालय से एक मनोनयन पत्र जारी किया है. इसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. लखींद्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा.उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार व्यक्त किया.

Exit mobile version